जांच में कोरोना पॉजिटिव कोई नहीं
छतरपुर (ईएमएस)। भारत सहित कई देशों में लाकडाउन लागू होने, भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने बंद होने से, खजुराहो में विदेशी सैलानी होम स्टे में दुबके हुए हैं। खजुराहो में इटली जापान फ्रांस इत्यादि देशों की युवतियों ने यहां के युवकों से शादी करके, यही अपना निवास बना लिया है। जो विदेशी सैलानी खजुराहो घूमने के लिए आए थे। वह अपने देश वापस नहीं जा पाए, वह इन दिनों होमस्टे में रह रहे हैं। होम से में उन्हें अपनी भाषा जानने वाला भी मिल जाता है।
जो विदेशी यात्री पहले फाइव स्टार और महंगी होटलों में रुके हुए थे। उन्होंने अब होमस्टे को अपना ठिकाना बना लिया है। यहां सस्ती दरों पर विदेशियों के रहने का इंतजाम है। जिला प्रशासन ने 33 विदेशी सैलानियों का पता किया है। इनकी कोरोनावायरस की जॉंच भी कराई गई। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। जिला प्रशासन इन विदेशी मेहमानों पर सतत निगरानी कर रहा है।
एसजे/गोविन्द/30मार्च
(छतरपुर) खजुराहो में घरों में दुबके विदेशी मेहमान